Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 22 दिसंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, रेल मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की कि 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए साधारण श्रेणी के टिकट में प्रति किलीमीटर एक पैसा और मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की गैर वातानुकूलित श्रेणी व सभी ट्रेनों की वातानुकूलित श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की वृद्धि की जाएगी।

नई दरें 26 दिसम्बर 2025 से प्रभावी होगी। अधिकारियों ने कहा,” उपनगरीय रेलगाड़ियों के मासिक सीजन टिकट और अन्य ट्रेनों में 215 किलोमीटर तक की साधारण श्रेणी की यात्रा के किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि किराए में इस बढ़ौतरी से रेलवे को 31 मार्च 2026 तक करीब 600 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है।

सारांश:
रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है। 26 दिसंबर से ट्रेन यात्रा महंगी हो जाएगी, क्योंकि रेलवे ने किराए में बढ़ोतरी की नई दरें लागू करने का फैसला किया है। इस फैसले का असर लंबी दूरी और कुछ श्रेणियों की ट्रेनों पर ज्यादा पड़ेगा। बढ़े हुए किराए से यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *