Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

02 फ़रवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो): महानायक अमिताभ बच्चन बॉलीवुड पर पिचले 55 सालों से राज कर रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के सबसे सफल शो कौन बनेगा करोड़पति को भी होस्ट करते हैं और 83 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे हैं।  यही नहीं, हर रविवार को वो अपने लाखों फैंस का अभिवादन करना भी नहीं भूलते। हर संडे को बिग बी अपने घर जलसा के गेट पर आते हैं और घर के बाहर जमा फैंस का अभिवादन करते हैं और सालों से ये उनके रूटीन का हिस्सा बना हुआ है। इस बीच एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो खुद को बिग बी का पड़ोसी बताते हुए अमिताभ बच्चन से खास रिक्वेस्ट करता दिखा।

अमिताभ बच्चन के पड़ोसी ने शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम पर निर्मित जेसरानी नाम के शख्स ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ निर्मित ने अमिताभ बच्चन के साथ अपने खास रिश्ते का भी खुलासा किया है और बताया कि वह मेगास्टार का पड़ोसी है। निर्मित को कई बार बिग बी के संडे वाले वीडियो में भी देखा गया है। अब उन्होंने अमिताभ बच्चन को उनकी मौजूदगी पर ध्यान देने और प्रशंसकों का अभिवादन करने के बाद उन्हें हाथ हिलाकर जवाब देने के लिए धन्यवाद दिया है और उनसे मिलने का मौका भी मांगा है।

बिग बी के संडे वाले वीडियो में नजर आ चुके हैं निर्मित

निर्मित, अमिताभ बच्चन के संडे वाले वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं। अब निर्मित ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें बिग बी जलसा के बाहर जुटे जन सैलाब का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच कैमरा उनके पीछे खड़े शख्स पर जूम होता है, जिसकी बिल्डिंग अमिताभ बच्चन के घर के बगल में है। वीडियो में निर्मित को जलसा के बाहर खड़े अपने फैंस का अभिवादन करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए निर्मित पूछते हैं- “इन वीडियो में अमिताभ जी के पीछे ये कौन है?” और फिर खुलासा करते हैं, “ये मैं हूं, निर्मित जेसरानी।”

सारांश:
अमिताभ बच्चन के पड़ोसी ने उनका एक वीडियो साझा किया और शहंशाह से एक खास रिक्वेस्ट की। वीडियो में बिग बी की मशहूर आदतें और उनके हर संडे वाले वीडियो की झलक दिखाई दे रही है, जो फैंस के बीच खासा लोकप्रिय हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *