Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

02 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो):(भारत बानी ब्यूरो ) : T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। अब टीम के एक और तेज गेंदबाज के बाहर होने की खबर आ रही है। ये गेंदबाज और कोई नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैं, जो लंबे समय से वापसी की राह देख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड T20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं क्योंकि वह की एकिलीस की चोट से उबरने के लिए सिडनी में ही रहेंगे। ऐसे में सीन एबॉट को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है।

5 फरवरी को वॉर्म-अप मैच

इस बीच, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन एलिस और टिम डेविड पाकिस्तान दौरे से बाहर रहने के बाद 3 फरवरी को कोलंबो में टीम से जुड़ेंगे। टूर्नामेंट में आयरलैंड के खिलाफ 11 फरवरी को अपने पहले मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया का 5 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ एक वार्म-अप मैच है।

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, हेजलवुड ने पिछले महीने को बताया था कि चोट के कारण एशेज सीरीज से बाहर होने के बाद उन्हें अगले महीने श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया के T20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत के लिए तैयार होने का भरोसा है। हेजलवुड हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत से बाहर हो गए थे और फिर रिहैब के दौरान उन्हें एकिलीस की समस्या हो गई। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने फैसला किया है कि वह फिलहाल सिडनी में ही रहेंगे और सिलेक्टर टोनी डोडमेडे ने यह नहीं बताया कि वह श्रीलंका कब पहुंचेंगे।

सीन एबॉट कवर के तौर पर शामिल

डोडमेडे ने कहा कि हमें लगा कि जोश के लिए श्रीलंका जाने से पहले घर पर जाने-पहचाने माहौल में अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखना ज्यादा व्यावहारिक और फायदेमंद होगा। नाथन के भी वापसी करने के साथ हमने सीन को अपने साथ लाने का फैसला किया है, ताकि अगर कम समय में कोई समस्या आती है तो वह फास्ट बॉलिंग कवर के तौर पर काम आ सकें। पैट कमिंस T20 वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो चुके हैं क्योंकि उन्हें पीठ की चोट से ठीक होने के लिए और समय चाहिए था। ऐसे में उनकी जगह बेन ड्वार्शुइस को15-सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। मैथ्यू शॉर्ट को भी शुरुआती टीम से हटा दिया गया और उनकी जगह मैट रेनशॉ को लिया गया।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस , कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, सीन एबॉट (ट्रैवलिंग रिजर्व)।

सारांश:
T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं, जिससे ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *