Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

10 फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) :  हैबोवाल इलाके के नशे के काले कारोबार में संलिप्त एक परिवार ने अपने ही पड़ोसियों पर हमला बोल दिया। सोमवार को हुए इस बवाल ने पूरे मोहल्ले के सब्र का बांध तोड़ दिया है। अब इलाके के लोग लामबंद हो चुके हैं और उन्होंने साफ ऐलान कर दिया है कि या तो इस घर में चल रहा नशे का धंधा बंद होगा या फिर इस परिवार को मोहल्ला छोड़ना पड़ेगा।

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब घर के बाहर रोजाना की तरह कुछ पड़ोसी सैर कर रहे थे। इसी दौरान कथित नशा तस्करों के परिवार ने बिना किसी बात के उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ितों का कहना है कि यह घर अब पूरे मोहल्ले के लिए सिरदर्द बन चुका है। यहां दिन-रात असामाजिक तत्वों और नशा करने वालों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे बहू-बेटियों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। मोहल्ला निवासियों का आरोप है कि विरोध करने पर यह परिवार गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाता है।

हैरानी की बात यह है कि इस घर की शिकायतें पहले भी कई बार पुलिस तक पहुंचीं, लेकिन शातिर आरोपी हर बार मिन्नतें करके या दबाव बनाकर राजीनामा कर लेते थे। अब मोहल्ले के लोगों ने इक्ट्ठा होकर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अब उन्हें कोई राजीनामा मंजूर नहीं है, बल्कि पुलिस इस नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करे। लोग पुलिस से सख्त एक्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

सारांश:
Ludhiana में स्थानीय लोगों ने नशे के खिलाफ सख़्त कदम उठाते हुए घरों से बाहर निकलकर हंगामा किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग नशे का धंधा नहीं बंद करेंगे, उन्हें मोहल्ला छोड़ना होगा। इस प्रदर्शन में जमकर शोर-शराबा और विरोध देखने को मिला।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *