20 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अब 21 फरवरी से सुपर-8 चरण की शुरुआत होने वाली है। सुपर-8 के लिए चार-चार टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। सुपर-8 के लिए भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई किया है। इनमें से 4 टीमें अब सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। सेमीफाइनल मुकाबला 4 और 5 फरवरी को खेला जाएगा। सुपर-8 के लिए टीम इंडिया ग्रुप ए का हिस्सा है।

मोहम्मद आमिर ने सेमीफाइनल को लेकर की भविष्यवाणी

सुपर-8 के मुकाबले शुरू होने से पहले क्रिकेट क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने अपना प्रेडिक्शन शुरू कर दिया है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर जिन्होंने अपने करियर में कुछ खास हासिल नहीं किया, उन्होंने टीम इंडिया को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। आमिर के अनुसार टीम इंडिया सुपर-8 से ही बाहर हो जाएगी और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएगी। बता दें कि मोहम्मद आमिर मैच फिक्सिंग के आरोप में फंस चुके हैं।

टीम इंडिया को लेकर मोहम्मद आमिर ने क्या कहा?

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में लगातार चार मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है। भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराने के साथ-साथ यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड्स को भी हराया है। सुपर-8 के लिए ग्रुप ए में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं। ‘हारना मना है’ शो के दौरान, एंकर ने आमिर से सुपर 8 के ग्रुप A से उनके सेमीफाइनल प्रेडिक्शन के बारे में पूछा और इस पर उन्होंने जवाब दिया कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज।

जब एंकर ने आमिर से पूछा कि उन्हें नहीं लगता कि इंडिया आखिरी चार में पहुंचेगा, तो आमिर ने जोर से सिर हिलाकर जवाब दिया नहीं। उन्होंने कहा कि अगर आप इंडिया के मैच देखें तो पाकिस्तान के मैच को छोड़कर सभी मैचों में बैटिंग कोलैप्स की है। सुपर 8 मैचों में प्रेशर बढ़ेगा। जिस तरह से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज खेल रहे हैं, वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं।

साउथ अफ्रीका से खेलेगी टीम इंडिया अपना अगला मैच

टीम इंडिया सुपर-8 में अपने अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के साथ करेगी। इसके बाद टीम गुरुवार, 26 फरवरी को सिकंदर रजा की जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलेगी। ये मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडिया का आखिरी सुपर 8 मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। टीम इंडिया अपने विनिंग स्ट्रीक को सुपर-8 में भी जारी रखना चाहेगी।

सारांश:

पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सुपर-8 मुकाबलों को लेकर टीम इंडिया के भविष्य पर टिप्पणी की है। आमिर ने आलोचना करते हुए कहा कि जिन लोगों ने खुद मैदान पर कुछ खास नहीं किया, वे ही टीम इंडिया के भविष्य पर राय दे रहे हैं। उनका बयान सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *