Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

20 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : थाईलैंड के बैंकॉक में इन दिनों वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन को सेमीफाइनल मुकाबले में भी बरकरार रखा है और फाइनल में एंट्री मारी है। टीम इंडिया का सामना सेमीफाइनल श्रीलंका की महिला टीम से हुआ, जहां भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में मुकाबले को अपने नाम किया। सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई। इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 5 विकेट से मात दी।

भारतीय गेंदबाजों ने सेमीफाइनल में दिखाया दम

सेमीफाइनल मैच में इंडिया ए वुमेंस टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। इस मुकाबले में श्रीलंका की ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ श्रीलंका महिला टीम के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। श्रीलंका की पूरी टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 118 रन पर ढेर हो गई। लंका की पारी में सबसे ज्यादा रन संजना कविंदी ने बनाए, उन्होंने 35 गेंदों में 31 रन की धीमी पारी खेली। वहीं, शशिनी गिम्हानी ने 17 गेंदों में 22 रन की तेज पारी खेली। उनके अलावा हंसिमा करुणारत्ने ने 14 रन और सथ्या संदीपनी ने 15 रनों का योगदान दिया। भारत की गेंदबाजी की बात करें तो वहां कप्तान राधा यादव ने 3.4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, प्रेमा रावत ने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट लिए। तनुजा कंवर ने भी 2 विकेट झटके।बल्लेबाजी में एक बार फिर वृंदा दिनेश ने खेली शानदार पारी

119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी भारतीय महिला टीम ने शुरुआत में काफी तेज गति से रन बनाए। भारतीय टीम ने 30 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया। इसके बाद वृंदा दिनेश और अनुष्का शर्मा के बीच 24 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी हुई। टीम के लिए इस पारी में वृंदा दिनेश ने एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 20 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया की जीत में अहम रोल निभाया। टीम इंडिया ने 13.3 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान या बांग्लादेश की टीम से हो सकता है। इन दोनों के बीच अभी सेमीफाइनल मैच होना बाकी है। दूसरा सेमीफाइनल भी आज यानी कि 20 फरवरी को खेला जाएगा।

सारांश:

इंडिया A ने श्रीलंका A को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल में उनका मुकाबला पाकिस्तान A से होने की संभावना है। टीम के प्रदर्शन और खिलाड़ियों की तैयारी से फैंस को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *