Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

24 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) :भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर ODI सीरीज का आगाज हो चुका है। खास बात यह है कि यह दोनों टीमें 2025 ODI वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद पहली बार आमने-सामने हैं, जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा था। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। हालांकि, तीन मैचों की इस सीरीज के आगाज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके लगे है, जिससे मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की 2 बड़ी खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गई हैं।

पेरी और गार्थ सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी और तेज गेंदबाज किम गार्ड पहले ODI ही नहीं, बल्कि पूरी सीरीज से बाहर हो गई हैं। दोनों खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ तीसरे T20 मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस के दौरान इस खबर की पुष्टि की। हीली ने कहा कि यह टीम के लिए दो बड़े बदलाव हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेंगी और यह उनकी आखिरी ODI सीरीज है। हीली ने माना कि टीम को सीरीज में मजबूत शुरुआत करनी होगी, खासकर तब जब भारतीय टीम हालिया मुकाबलों में बेहतरीन फॉर्म में है। 

भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत के लिए बड़ी राहत की खबर यह रही कि प्रतिका रावलl एंकल इंजरी से उबरकर टीम में लौट आई हैं। वहीं शैफाली वर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है और वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रही हैं। हरलीन देओल इस मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं हैं। गाबा की ताजा पिच पर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है। एक ओर ऑस्ट्रेलिया को अपने दो प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खल रही है, तो दूसरी तरफ भारत आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हाई-वोल्टेज सीरीज में कौन बाजी मारता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, मेगन शट, डार्सी ब्राउन।

भारतीय महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

सारांश:

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि दो मुख्य खिलाड़ी आगामी वनडे इंटरनेशनल (ODI) सीरीज से बाहर हो गए हैं। इससे टीम की रणनीति और प्रदर्शन पर असर पड़ने की संभावना है। चोट या व्यक्तिगत कारणों के चलते खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में चयनकर्ताओं को नए विकल्पों पर विचार करना पड़ सकता है। यह टीम की जीत की संभावनाओं के लिए चिंता का कारण बन सकता है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *