Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

25 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन से इजरायल के लिए 2 दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। थोड़ी देर पहले उनके विमान ने उड़ान भरी। पीएम मोदी के इजरायल पहुंचने से पहले इजरायल की संसद नेसेट तिरंगे की रोशनी से नहा उठी है। नेसेट के स्पीकर ने पीएम मोदी के सम्मान में इस तस्वीर को एक्स पर शेयर किया है। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान भारत और इजरायल में कई बड़े समझौते होने हैं। इसमें डिफेंस डील प्रमुख है। वहीं पीएम मोदी के तेल-अवीव पहुंचने से पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को हेक्सागॉन एलायंस में शामिल कर तुर्की और पाकिस्तान जैसे देशों को बड़ा झटका दिया है। 

इजरायल भारत का मजबूत साझेदार-पीएम मोदी

इजरायल रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ” आज और कल के लिए मैं इज़रायल की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं। हमारे दोनों राष्ट्रों के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है। पिछले कुछ वर्षों में संबंध काफी मजबूत हुए हैं। मैं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्यापक बातचीत करूंगा, जिसमें रक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार, व्यापार, कृषि, जल प्रबंधन और लोगों के बीच संबंधों सहित विविध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा होगी। मैं इज़रायल के राष्ट्रपति इसाक हरोग से भी मुलाकात करूंगा। आज शाम मैं इज़रायली संसद नेसेट को संबोधित करूंगा। यह हमारे मजबूत संसदीय और लोकतांत्रिक संबंधों को सम्मान देने वाला एक महत्वपूर्ण क्षण है। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा Knesset को दिया जाने वाला पहला संबोधन होगा, जो दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती और साझा मूल्यों को रेखांकित करता है।

इसके अलावा, मैं इज़रायल में बसे भारतीय प्रवासी समुदाय से मिलूंगा, जिन्होंने भारत-इज़रायल मित्रता को मजबूत करने में बड़ा योगदान दिया है। वे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक पुल का काम करते हैं। यह यात्रा 25-26 फरवरी 2026 को हो रही है। यह मेरी इज़रायल की दूसरी यात्रा है। पहली 2017 में की थी। इस दौरान हम रक्षा सहयोग, AI, साइबर सुरक्षा, IMEC प्रोजेक्ट और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर नए समझौतों और साझेदारी को आगे बढ़ाने पर फोकस करेंगे। भारत और इज़रायल मिलकर वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और प्रगति के नए रास्ते बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जय हिंद!”

क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी आज बुधवार को 2 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। यह उनकी इजरायल की दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले उन्होंने 2017 में पहली यात्रा की थी। भारतीय समयानुसार पीएम मोदी दिल्ली के एयर फोर्स स्टेशन पालम से सुबह 9 बजे रवाना होंगे। इजरायल के स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे वह तेल अवीव के  बेन गुरिऑन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू उन्हें खुद रिसीव करेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा मुख्य रूप से रक्षा, सुरक्षा, हाई-टेक, AI, क्वांटम और व्यापार सहयोग पर केंद्रित है।

सारांश:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के लिए रवाना हो गए हैं। वहां उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मिलकर भारत-इजरायल “हेक्सागॉन” एलायंस की स्थापना की। इस गठबंधन से पाकिस्तान और तुर्की को कूटनीतिक और रणनीतिक रूप से बड़ा झटका माना जा रहा है। एलायंस का मकसद सुरक्षा, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना बताया गया है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *