Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

  26 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : बॉलीवुड में अपने समय के सुपरस्टार डायरेक्टर रहे मनमोहन देसाई ने हिंदी सिनेमा को मर्द, नसीब, ब्लफ मास्टर और किस्मत समेत 23 से ज्यादा फिल्में दी हैं। आज ही के दिन 1937 में हुआ था। उनके पिता भी फिल्मी दुनिया के जाने माने प्रोड्यूसर थे। लेकिन मनमोहन जब महज 4 साल के थे तभी अपने पिता को खो दिया। पिता के निधन के बाद परिवार की हालत काफी बुरी हो गई थी और आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा था। इसके बाद मनमोहन का पूरा परिवार पिता के एक छोटे से ऑफिस में रहने लगा था। आज उनकी जयंती के मौके पर हम जानते हैं उनके करियर की कहानी, कैसे उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 9 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और ऋषि कपूर के पसंदीदा कलाकारों में से एक बन गए

छलिया फिल्म से की थी शुरुआत

मनमोहन देसाई ने साल 1960 में आई फिल्म छलिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि डेब्यू फिल्म ने उन्हें उस पहचान को नहीं दिलाया जिसके वे हकदार थे। लेकिन इसके बाद देसाई फिर कभी नहीं रुके और ब्लफ मास्टर, बदतमीज, किस्मत, सच्चा छूटा समेत दर्जनों फिल्मों को डायरेक्ट किया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं जिन्होंने इतिहास बदल दिया। देसाई ने सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन के साथ कुल 9 फिल्मों में काम किया है। इनमें से ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही थीं। 

ऋषि कपूर थे फैन

मनमोहन देसाई ऐसे फिल्म मेकर थे जिनकी दोस्ती सभी फिल्मी घरानों से हुआ करती थी। कपूर परिवार से भी देसाई की घनी दोस्ती थी। ऋषि कपूर उनके मुरीद हुआ करते थे। ऋषि कपूर को उन्होंने फिल्म अमर अकबर एंथॉनी में कास्ट किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और इसे दूसरी भाषाओं में रीमेक किया गया था। फिल्म में दमदार किरदारों को देख फैन्स आज भी इस कहानी को पसंद करती है। मनमोहन देसाई की जयंती पर एक बार ऋषि कपूर ने अपनी भावनाओं को दर्शाया था। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर देसाई को श्रद्धांजलि दी थी और उनकी खूब तारीफ की थी। देसाई का 1 मार्च 1994 में निधन हो गया था। लेकिन उनकी फिल्में आज भी उनकी इस दुनिया में मौजूदगी का अहसास कराती हैं। आज जयंती के मौके पर फैन्स ने उनकी फिल्मों को याद किया है।

सारांश:

अमिताभ बच्चन की कई सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक न केवल सिनेमा में अपनी खास पहचान रखते थे, बल्कि उनकी कला के बड़े प्रशंसक भी थे। ऋषि कपूर जैसी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियों ने भी उनके निर्देशन और सिनेमाई दृष्टि की सराहना की। उनके निर्देशन में बनी फिल्में न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट हुईं, बल्कि कलाकारों और दर्शकों दोनों के बीच हमेशा यादगार बनीं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *