Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

  26 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI, एफडी खातों पर शानदार ब्याज दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खाते पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। एसबीआई में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। यहां हम आपको एसबीआई की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 42,524 रुपये का फिक्स ब्याज कमा सकते हैं। आइए जानते हैं।

5 साल से 10 साल तक की अवधि वाली एफडी स्कीम पर अति वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा रिटर्न

भारतीय स्टेट बैंक 444 दिनों वाली अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये बैंक अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, एसबीआई 5 साल की एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.05 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹42,524 का फिक्स ब्याज

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और आप एसबीआई में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,35,018 रुपये मिलेंगे। इसमें आपके ब्याज के फिक्स 35,018 रुपये भी शामिल हैं। इसी तरह, अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और आप एसबीआई में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,41,826 रुपये मिलेंगे। इसमें 41,826 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप एक अति वरिष्ठ नागरिक हैं और आप एसबीआई में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,42,524 रुपये मिलेंगे, जिसमें 42,524 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।

सारांश:

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक फिक्स्ड डिपॉजिट योजना पेश की है, जिसमें यदि ग्राहक ₹1,00,000 जमा करते हैं, तो उन्हें पूरे टर्म पर ₹42,524 का निश्चित ब्याज मिलेगा। यह योजना सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में लाभकारी है और लघु तथा मध्यम अवधि के लिए अच्छा रिटर्न प्रदान करती है। इच्छुक निवेशक बैंक की शाखा या वेबसाइट पर जाकर स्कीम की पूरी डिटेल्स और टर्म्स चेक कर सकते हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *