Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

  26 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपने अगले सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे का सामना करेगी। ये मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया को अगर इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें हर हाल में जिम्बाब्वे को इस मुकाबले में हराना होगा। लेकिन इस मैच से पहले फैंस के मन में एक सवाल ये है कि क्या इस मैच के दौरान बारिश खलल डालेगी। अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया तो उस स्थिति में क्या होगा। तो चलिए हम आपके इन सवालों का जवाब देते हैं।

बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला तो क्या होगा?

ये बात तो पक्की है कि अगर भारत को सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उन्हें इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। लेकिन अगर किसी वजह से यह मैच पूरा नहीं हो पाया, या बारिश के चलते रद्द हो गया तो उस स्थिति में भारत टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगा। क्योंकि अगर मैच हुआ तो उस स्थिति में टीम इंडिया को एक अंक मिलेंगे। इसके बाद भारतीय टीम अधिकतम तीन पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी। ऐसे में उनके लिए सेमीफाइनल का सफर का लगभग खत्म हो जाएगा। हालांकि फैंस के लिए राहत भरी खबर ये है कि मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

IND vs ZIM मैच के दौरान कैसा रहेगा जिम्बाब्वे का मौसम?

एक्यूवेदर के मुताबिक मैच के दिन गुरुवार को चेन्नई का आसमान साफ रहने वाला है। सुबह के वक्त तापमान तकरीबन 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिन में धूप खिली रहेगी। शाम तक वहां का तापमान 27 डिग्री तक गिर सकता है। बारिश का फिलहाल कोई पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, सोमवार को जब मौसम का अनुमान देखा गया था तो गुरुवार को दोपहर में 25 प्रतिश बारिश का पूर्वानुमान एक्यूवेदर ने बताया था। लेकिन मैच का दिन आते-आते यह अनुमान शून्य तक पहुंच गया है।

IND vs ZIM मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

इंडिया स्क्वॉड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन

जिम्बाब्वे स्क्वॉड: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा

सारांश:

चेन्नई में टीम इंडिया का आगामी मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार मैच के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे खेल के दौरान पिच और आउटफील्ड की स्थिति प्रभावित हो सकती है, जिससे खिलाड़ियों की रणनीति बदल सकती है। फैंस और दर्शक भी इस मौसम अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि बारिश मैच के रोमांच और परिणाम दोनों को प्रभावित कर सकती है

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *