Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

27 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर प्रकाश झा का आज जन्मदिन है। 74 साल की जिंदगी पार करने और उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी उम्दा फिल्में बनाने की भूख अभी शांत नहीं हुई है। सत्याग्रह और राजनीति जैसी फिल्में देने वाले प्रकाश झा के जन्मदिन पर फिल्मी सितारों समेत तमाम फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब प्रकाश झा का जन्म हुआ था तो उनकी मां केवल 16 की थीं। प्रकाश झा ने नीलेश मिश्रा के साथ अपनी जिंदगी और उनसे जुड़े रिश्तों की भावनाओं पर प्रकाश डाला था। इसमें प्रकाश झा ने बताया था कि उनकी मां बेहद देसी और बुलंद अंदाज की थीं और सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगने भी संकोच नहीं करती थीं। 

पिता से रहा सबसे ज्यादा लगाव

प्रकाश झा का जन्म आज ही के दिन 1952 में बिहार में हुआ था। प्रकाश के पिता काफी पढ़े लिखे और समझदार इंसान थे। प्रकाश झा ने भी स्कूल के दिनों में मन लगाकर पढ़ाई की और दिल्ली आ गए। यहां प्रकाश झा ने अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की और अपने फिल्में बनाने के सपने को लेकर मुंबई पहुंच गए। यहां प्रकाश झा ने अब तक 38 से ज्यादा फिल्मों में अपने विजन को दिखाया और खूब तारीफें बटोरी हैं। लेकिन निजी जिंदगी में प्रकाश झा अपने को सबसे ज्यादा पिता के करीब पाते हैं। एक इंटरव्यू में प्रकाश ने बताया था कि कैसे उनके पिता आज भी पटना में रहते हैं और रोजाना करीब 2-3 बार बात कर ही लेते हैं। आज इस उम्र में भी प्रकाश झा के पिता मेडिटेशन करते हैं। 

अमिताभ बच्चन संग भी बनाई फिल्म

बता दें कि प्रकाश झा बॉलीवुड में अपनी खास किस्म की फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। प्रकाश झा बॉलीवुड के एक जाने माने डायरेक्टर हैं और अब तक दर्जनों फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। वैसे तो प्रकाश झा ने रणबीर कपूर संग भी काम किया है। फिल्म राजनीति में अजय देवगन, नाना पाटेकर, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल भी लीड रोल में नजर आए थे। इतना ही नहीं प्रकाश झा ने अमिताभ बच्चन के साथ भी फिल्म की है। फिल्म का नाम था सत्याग्रह और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक कॉलेज प्रोफेसर का किरदार निभाया था। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और अजय देवगन ने भी इसमें अहम रोल निभाया था।

सारांश:
एक मशहूर डायरेक्टर की मां उनसे 16 साल बड़ी थीं और बेटे की सिगरेट पीने की आदत से काफी परेशान रहती थीं। बेटे को समझाने के लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका अपनाया—वह खुद सिगरेट जलाने के लिए उससे माचिस मांगती थीं। मां का यह कदम बेटे को झकझोर गया और उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। आखिरकार इस तरीके से उसकी वह बुरी आदत सुधर गई और मां-बेटे का रिश्ता और मजबूत हो गया।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *