Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

2 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में है और मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का धमाकेदार अंदाज में आगाज किया था। 3 मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। हालांकि, टीम इंडिया इस प्रदर्शन को ODI सीरीज में बरकरार नहीं रख सकी और मेजबान ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की ODI सीरीज में टीम इंडिया का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। अब दोनों टीमें एकमात्र टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी। 6 मार्च से पर्थ में टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसकी तैयारियों में दोनों टीमें जुट गई हैं। इस मैच को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड में 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है।

अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया की मुख्य तेज गेंदबाज किम गार्थ भारत के खिलाफ पर्थ में होने वाले एकमात्र टेस्ट से बाहर हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने रेचल ट्रेनमैन और मैटलन ब्राउन की नई जोड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है। दोनों ही खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। WACA ग्राउंड पर शुरू होने वाले टेस्ट में दोनों खिलाड़ी डेब्यू करने की रेस में शामिल हैं, क्योंकि अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पेरी का चार दिन के इस मैच में खेलना अभी भी मुश्किल है। 24 साल की रेचल ट्रेनमैन ऑलराउंडर है जबकि 28 साल की मैटलन ब्राउन तेज गेंदबाज हैं।

एलिस पैरी का खेलना मुश्किल

पेरी को क्वाड की समस्या है और अगर वह समय पर ठीक हो जाती हैं तो पर्थ में सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगी, जबकि मुख्य पेसर किम गार्थ चोट के कारण पहले ही मैच से बाहर हो चुकी हैं। कप्तान सोफी मोलिनेक्स भी पीठ में दर्द के कारण मैच नहीं खेल पाएंगी, जिसका मतलब है कि एलिसा हीली एक बार फिर टीम की कप्तान होंगी, जो रिटायरमेंट से पहले उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा। हीली ने 1 मार्च को होबार्ट में भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी ODI में शानदार 158 रन बनाए, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में 8-4 की बड़ी बढ़त बना ली। हीली अब मोलिनेक्स के बाहर होने की वजह से पर्थ में एक बार फिर टीम की कप्तानी करेंगी।

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, मैटलन ब्राउन, एशले गार्डनर, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम, रेचल ट्रेनमैन।

सारांश:

IND vs AUS टेस्ट मैच को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। चयनकर्ताओं ने टीम स्क्वॉड में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिससे टीम संयोजन में नया बदलाव देखने को मिलेगा। इन नए खिलाड़ियों को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टेस्ट टीम में मौका दिया गया है, और अब सभी की नजर उनके प्रदर्शन पर रहेगी।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *