Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

2 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 2 मार्च तक भारत दौरे पर हैं। आज सोमवार को उनकी मुलाकात दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। हैदराबाद हाउस में दोनों शीर्ष नेताओं की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाते हुए फोटो खिंचवाई और फिर उनके बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। प्रधानमंत्री मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच व्यापार, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में वार्ता का अनुमान है। इसके साथ ही, भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने के लिए भी एक व्यापक रूपरेखा पर चर्चा की उम्मीद है।

मार्क कार्नी की पहली भारत यात्रा

यह बैठक इसलिए भी खास है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों के तनाव के बाद दोनों देश अपने रिश्तों को एक नई शुरुआत देने की कोशिश कर रहे हैं। साल 2023 में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में काफी कड़वाहट आ गई थी। मार्क कार्नी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है, जिसे दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक रिसेट माना जा रहा है।

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मुलाकात

इस बैठक का सबसे बड़ा आकर्षण असैन्य परमाणु सहयोग है। भारत अपनी बिजली की जरूरतों के लिए कनाडा से लंबी अवधि तक यूरेनियम आयात करने का समझौता करना चाहता है। उम्मीद है कि इस दिशा में आज कोई ठोस प्रगति होगी। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के कारण पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में भारी उथल-पुथल मची है।

सारांश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और कनाडा के बीच आर्थिक और ऊर्जा सहयोग को आगे बढ़ाने की योजना की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत कनाडा भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा और दोनों देशों का लक्ष्य 50 बिलियन डॉलर के व्यापार को बढ़ाना है। यह कदम दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को मजबूत करेगा।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *