05 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : बॉलीवुड में 2025 में भी कई स्टारकिड्स ने डेब्यू किया, जिनमें से किसी ने तो दर्शक के दिल जीत लिए लेकिन किसी को दर्शकों से एक्सेप्टेंस नहीं मिला। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी 2025 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। पहली फिल्म से तो इब्राहिम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। इब्राहिम अली खान आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आपको हैं छोटे नवाब की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में बताते हैं।
इब्राहिम अली खान का बर्थडे
इब्राहिम, सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह के बेटे हैं और अपने माता-पिता की ही तरह एक्टिंग इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। इब्राहिम ने 2025 में ‘नादानियां’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर नजर आई थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। उनके अभिनय को भी दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। लेकिन, जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई दूसरी ही फिल्म ‘सरजमीन’ में वह अपने आपको साबित करने में सफल रहे।
इब्राहिम अली खान की पर्सनल लाइफ
इब्राहिम अपने एक्टिंग डेब्यू से पहले से ही चर्चा में छाए रहे हैं। खासतौर पर पलक तिवारी के साथ अपनी दोस्ती को लेकर वह सुर्खियों का हिस्सा बने रहे हैं। लंबे समय से इब्राहिम और पलक की डेटिंग के चर्चे हैं, हालांकि अब तक दोनों ने इस रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दूसरी तरफ पिछले दिनों ही इब्राहिम, स्टारकिड्स के फेवरेट ओरी के साथ अपनी नोंकझोंक को लेकर चर्चा में रहे। ओरी लगातार उन्हें लेकर बयानबाजी करते दिखे, लेकिन इब्राहिम ने इस पूरे झमेले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
बहन सारा अली खान के साथ बॉन्डिंग
इब्राहिम अली खान अपनी स्टार सिस्टर सारा अली खान के साथ काफी क्लोज बोन्ड शेयर करते हैं, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को भी मिलती है। अक्सर भाई-बहन की ये जोड़ी साथ में फन फिल्ड फोटोज-वीडियोज शेयर करते रहते हैं और वेकेशन पर भी साथ-साथ ही जाते हैं। इब्राहिम के डेब्यू पर भी सारा काफी खुश थीं। सारा और अपनी मां अमृता के अलावा इब्राहिम अपने पिता सैफ अली खान की दूसरी बेगम और अभिनेत्री करीना कपूर खान और उनके दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ भी काफी क्लोज बोन्ड शेयर करते हैं।
सारांश:
नवाबी खानदान से ताल्लुक रखने वाले इस स्टारकिड का फिल्मी दुनिया में डेब्यू काफी चर्चा में रहा, क्योंकि उनके परिवार में पहले से कई बड़े फिल्मी सितारे हैं। हालांकि इतने बड़े बैकग्राउंड और रसूख के बावजूद उनकी पहली फिल्म दर्शकों पर खास असर नहीं छोड़ सकी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इससे साफ हुआ कि फिल्म इंडस्ट्री में सफलता केवल परिवार के नाम से नहीं, बल्कि दर्शकों की पसंद और दमदार प्रदर्शन से मिलती है।
