Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

05 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) :  गुरुवार (5 मार्च) को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। MCX पर सोने की भाव 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 1,61,980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत में 3740 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,69,300 रुपए पर है। 

इंटरनेशनल प्राइस

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में आज तेजी आई। स्पॉट गोल्ड 0.8% तेजी के साथ $5,177.26 प्रति औंस पहुंच गया जबकि अप्रैल के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर 1% की तेजी के साथ $5,186.40 प्रति औंस पर था। स्पॉट सिल्वर भी 1.3% की तेजी के साथ $84.50 प्रति औंस पर था। जानकारों का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, अमेरिका-ईरान युद्ध और अमेरिका में जॉब डेटा से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

सारांश:

सोने की उच्च कीमत का कारण आमतौर पर वैश्विक बाज़ार में बढ़ता भाव और निवेश की मांग होती है।चांदी की कीमत भी औद्योगिक मांग और निवेश में बदलाव के कारण बढ़ी है।निवेशकों के लिए यह संकेत है कि सुरक्षित निवेश (Safe-Haven Asset) में रुचि बढ़ रही है।


Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *