05 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड कोलकाता के ईडन गार्डन में 4 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबले में आमने-सामने हुए। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने जैसे-तैसे 169 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड ने महज 12.5 ओवर में 170 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह न्यूजीलैंड ने दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली। न्यूजीलैंड की इस धमाकेदार जीत के हीरो रहे धुरंधर सलामी बल्लेबाज फिन एलन, जिन्होंने तूफानी शतक जड़ा। इस शतकीय पारी से उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। इस दौरान उन्होंने एक बहुत बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया।

हेटमायर का रिकॉर्ड ध्वस्त

26 साल के फिन एलन ने ओपनिंग करते हुए 170 रनों के लक्ष्य का शानदार अंदाज में पीछा किया और नाबाद 100 रनों की धुंआधार पारी खेली। उन्होंने केवल 33 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 10 चौके और 8 छक्के जड़े। एलन के 8 छक्कों ने उनके इस टूर्नामेंट में कुल छक्कों की संख्या 20 कर दी। इस प्रदर्शन के साथ एलन दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने किसी एक T20 वर्ल्ड कप में 20 या उससे ज्यादा छक्के लगाए।

इससे पहले वर्ल्ड कप के एक एडिशन में यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर के नाम था, जिन्होंने इसी T20 वर्ल्ड कप में 7 मैचों में 19 छक्के जड़े थे। हेटमायर ने 1 मार्च को भारत के खिलाफ आखिरी सुपर-8 मैच में यह मुकाम हासिल किया था। हालांकि, हेटमायर का यह रिकॉर्ड ज्यादा दिन नहीं टिक सका। एलन ने 4 मार्च को हेटमायर का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया।

T20 वर्ल्ड कप में एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के

  • 20 – फिन एलन (2026)
  • 19 – शिमरोन हेटमायर (2026)
  • 18 – साहिबजादा फरहान (2026)
  • 17 – निकोलस पूरन (2024)
  • 16 – क्रिस गेल (2012)
  • 16 – रहमानुल्लाह गुरबाज (2024)

फिन एलन अब T20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। एलन से आगे सिर्फ क्रिस गेल और एरॉन जोन्स हैं। गेल ने एक T20 वर्ल्ड कप मैच में 2 बार 10 से ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा किया।

T20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के

  • क्रिस गेल – 11
  • क्रिस गेल – 10
  • एरॉन जोन्स – 10
  • फिन एलन – 8
  • राइली रूसौ – 8
  • निकोलस पूरन – 8

सारांश:
फिन एलन ने क्रिकेट इतिहास में अपनी धाक जमा दी है। उन्होंने एक मैच में 20 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इस प्रदर्शन ने पुराने रिकॉर्ड होल्डर क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया। फिन एलन की इस करिश्माई पारी ने दर्शकों और क्रिकेट जगत दोनों में हलचल मचा दी है और उन्हें अब छक्कों के महारथी के रूप में जाना जाने लगा है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *