Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

05 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : कोलकाता में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले साउथ अफ्रीका को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से बुरी तरह हराया। कीवी टीम ने महज 13वें ओवर में ही 170 रनों का टारगेट हासिल करते हुए फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी। इस जीत से जहां कीवी टीम के खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं, करारी हार के बाद साउथ अफ्रीकी टीम में बेहद निराशा है। इसी निराशा के बीच साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने हार की वजहों पर खुलकर बात की और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की।

मारक्रम ने कहा कि शुरुआत में परिस्थितियों को देखते हुए विपक्षी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आ रही थी, कुछ गेंदें पिच पर रुक जा रही थीं और कुछ नीचे रह रही थीं, जिससे रन बनाना बेहद मुश्किल हो गया। लगातार बढ़ते दबाव के कारण विकेट गिरते गए। उन्होंने माना कि 170 तक पहुंचना भी टीम के लिए एक अच्छी कोशिश थी। आधे मुकाबले तक टीम को उम्मीद थी कि वे मैच में बने हुए हैं, लेकिन T20 क्रिकेट में पावरप्ले काफी अहम होता है। अगर विपक्ष तेज शुरुआत कर ले तो वापसी मुश्किल हो जाती है।

फिन एलन और सीफर्ट की तारीफ 

मारक्रम ने खास तौर पर फिन एलन और टिम सीफर्ट की पारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन दोनों ने शुरुआती ओवरों में ही मैच का रुख बदल दिया और मुकाबला उनके हाथ से निकल गया। साउथ अफ्रीकी कप्तान ने माना कि पिच देखने में काफी अच्छी लग रही थी और टीम को उम्मीद थी कि यह बल्लेबाजी के अनुकूल रहेगी। उनका मानना है कि अगर टीम किसी तरह 190 रन तक पहुंच पाती, तो मैच में मजबूती से टिकी रह सकती थी।

हार से बुरी तरह टूटे कप्तान

मारक्रम ने कहा कि फिलहाल सबसे जरूरी है कि खिलाड़ी अपनी भावनाओं को शांत होने दें। इसके बाद टीम बैठकर मैच का विश्लेषण करेगी और उन एरिया पर काम करेगी जहां सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह इस हार से बेहद निराश हैं। यह एक बड़ा… चेहरे पर तमाचा नहीं है, लेकिन ऐसा महसूस हुआ। हमें इससे सीख लेकर आगे और मजबूत होकर लौटना होगा। इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट खेली है और उन्हें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।

सारांश:
एडन मार्कराम ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण मैच में करारी हार के बाद अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह हार उनके लिए “चेहरे पर तमाचा” जैसी थी, जिससे उनकी निराशा और दर्द साफ झलकता है। खिलाड़ी ने यह भी बताया कि टीम के लिए यह हार बेहद कठिन थी, और इसे सुधारने के लिए वह खुद और टीम आगे मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *