09 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : ईरान में मोजतबा खामेनेई को तीसरा सुप्रीम लीडर चुना गया है। यह फैसला उनके पिता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के महज कुछ दिनों बाद लिया गया है। अमेरिका और इजरायल के ज्वाइंट मिलिट्री ऑपरेशन में आयतुल्लाह अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हो गई थी। मोजतबा खामेनेई 56 वर्ष के है और इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के साथ उनके गहरे संबंध है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अस्वीकार्य करार दिया है। इजरायल ने भी साफ कहा है कि किसी भी उत्तराधिकारी को निशाना बनाया जाएगा।
मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति के ऐलान से पहले तेहरान ने इजरायल पर मिसाइल हमलों की बौछार की है। इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि तेहरान से मिसाइलें दागी गई हैं। इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों को इटरसेप्ट किया है लेकिन मलबे से तेल अवीव में नुकसान की खबर है। यह हमला उस जंग का हिस्सा है जो 28 फरवरी को शुरू हुई थी जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के नेतृत्व, परमाणु ठिकानों और बैलिस्टिक मिसाइल सुविधाओं पर हमले शुरू किए थे।
ईरान ने जवाब में इजरायल, अमेरिकी ठिकानों और खाड़ी देशों पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इस बीच तेहरान में तेल भंडारण सुविधाओं पर इजरायली हमलों से आग लगी, जिससे शहर में धुआं फैल गया। ईरान के हमलों में सऊदी अरब, UAE और बहरीन में इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान पहुंचा। जंग की वजह से वैश्विक तेल कीमतें भी बढ़ गई है। अमेरिका-इजरायल और ईरान से जुड़ी घटनाओं पर ताजा अपडेट्स जानने के लिए आप इंडिया टीवी की डिजिटल टीम के साथ जुड़े रहें।
सारांश:
ईरान ने मोजतबा खामेनेई को अपने नए सुप्रीम लीडर के रूप में नामित किया है। इसी बीच, तेहरान ने इजरायल पर मिसाइलों की लॉन्चिंग की, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। यह घटनाक्रम मध्य पूर्व की राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति को और जटिल बना सकता है।
