Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

09 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : संसद में आज सोमवार से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। बजट का पहला चरण 28 जनवरी से 2 अप्रैल 2026 तक चला था जिसमें 1 फरवरी को बजट पेश किया गया था। वहीं, बजट का दूसरा चरण आज 9 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक चलेगा। हालांकि, आज संसद में हंगामे के आसार भी हैं। लोकसभा में कांग्रेस सांसदों के नोटिस पर स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।

स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव

संसद के बजट सत्र के दूसरे हाफ के पहले दिन के एजेंडे में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव शामिल है। इस प्रस्ताव का नोटिस कांग्रेस सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद, के सुरेश और डॉक्टर मल्लू रवि की ओर से दिया गया है। आज अगर प्रस्ताव आता है तो उस पर चर्चा हो सकती है। ऐसे में BJP ने आज और कल यानि 9 और 10 मार्च को अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।

एस जयशंकर भी बोलेंगे

दूसरी ओर बजट सत्र के दूसरे चरण में कई अहम विधायी कार्य और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी आज संसद में ईरान में जारी जंग और पश्चिम एशिया के हालात जवाब देंगे। जयशंकर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग पर भारत के रुख को लेकर बात करेंगे

सारांश:
आज संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ईरान से जुड़े मुद्दे पर भी संसद में अपना बयान दे सकते हैं। इन दोनों मुद्दों को लेकर संसद में आज अहम बहस देखने को मिल सकती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *