17 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : भारतीय सिनेमा में मौलिकता बनाम प्रेरणा की बहस हमेशा से रही हैं। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कई फिल्म मेकर्स कहानियां चुरा लेते हैं, कई बार वो इसे प्रेरणा का नाम देते हैं तो कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि वो मूल फिल्म को कोई क्रेडिट नहीं देते। पहले ये बहस लोगों के बीच नहीं आ पाती थी, लेकिन अब सोशल मीडिया के दौर में सब कुछ लोगों के सामने आ जाता है। नेटिजन्स मिलते-जुलते सीन खोज निकालते हैं। बीते साल ऑस्कर में पहुंची फिल्म ‘लापता लेडीज’ पर भी चोरी का आरोप लगा था, अब इस कॉपी-पेस्ट के आरोप से इस साल की ऑस्कर एंट्री भी अछूती नहीं रही है। इस बार ‘होमबाउंड’ भारत की आधिकारिक एंट्री थी, लेकिन नॉमिनेशन तक पहुंचने की रेस में ही बाहर हो गई। अब इस फिल्म को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं और लोगों के सामने वो फिल्म आ गई है, जिससे इसके सीन हू-ब-हू मेल खाते हैं।

मेकर्स ने उठाए सवाल

हाल ही में फिल्म ‘दिहाड़ी’ के निर्देशक मायुखा पटेल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी ‘होमबाउंड’ (2025) के साथ अपनी फिल्म की चौंकाने वाली समानताएं दिखाई हैं। मायुखा का दावा है कि 2021 में महज 12 दिनों में बनी उनकी फिल्म और इशान खट्टर-जाह्नवी कपूर स्टारर ‘होमबाउंड’ के कई दृश्य बिल्कुल एक जैसे हैं। मायुखा का सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है। रेडिट से लेकर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इसने बहस छेड़ दी है और लोग भर-भर कर कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन साझा कर रहे हैं और करण जौहर को फटकार लगा रहे हैं।

‘दिहाड़ी’ के मेकर्स ने दिखाईं सामानताएं

‘दिहाड़ी’ के निर्देशक मायुखा पटेल ने एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने दोनों ही फिल्मों की समानताओं को दिखाया। दोनों ही फिल्मों में कई सीन बिल्कुल एक जैसे ही हैं, जिसे मायुखा ने एक वीडियो के जरिए रेखांकित और बताया कि उनकी फिल्म साल 2021 में ही रिलीज हुई थी और वहीं करण जोहर के प्रोडक्शन में बनी ‘होमबाउंड’ 2025 में रिलीज हुई है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सिर्फ एक कैमरा, 2 निर्देशक, एक्टर्स और एक डीओपी के साथ 1 घंटे 27 मिनट लंबी पूरी फिल्म सिर्फ 12 दिनों में शूट की गई, वो भी जनवरी 2021 में, ज्यादातर प्रवासी रोज काम करने वाले मजदूर होते हैं। इसलिए ही हमने अपनी फिल्म का नाम दिहाड़ी रखा था। होमबाउंड सितंबर 2025 में भारत में रिलीज हुई, लेकिन हमने ये फिल्म अभी कुछ दिनों पहले ही देखी है और दोनों में बहत ज्यादा सामानताएं हैं। हमरा मकसद किसी को बेइज्जत करना नहीं है और न ही हम मेकर्स के खिलाफ कोई कार्वाई कर रहे हैं। ये रील सिर्फ लोगों को छोटे बजट की फिल्मों के बारे में जागरूक करने के लिए बनाई गई है।

सारांश:
इस साल भी भारत की ऑस्कर एंट्री विवादों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में ‘लापता लेडीज’ जैसी कॉपी-पेस्ट शैली देखी गई, जिसमें 2021 की फिल्म ‘होमबाउंड’ के सीन दर-सीन चोरी किए गए। यह मामले ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चा और बहस छेड़ दी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *