Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

17 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : The 50 के फिनाले में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इस भारतीय रियलिटी गेम शो में इस वक्त काफी मसाला देखने को मिल रहा है। सीजन 1 का ये आखिरी हफ्ता चल रहा है, जिसमें विजेता बनने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। ‘द फिफ्टी’ के ग्रैंड फिनाले से कुछ दिन पहले इसके टॉप 4 फाइनलिस्ट के नाम का भी खुलासा हो चुका है। अब सारी जंग इन्हीं 4 कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ी जाने वाली है। इनमें से जैसे ही कोई दो बाहर हुआ तो शो के अपने टॉप 2 दावेदार मिल जाएंगे। इस बीच आपको बताते हैं कि द 50 का ग्रैंड फिनाले कब और कितने बजे से शुरू होने वाला है और विनर को इनाम में कितनी राशि मिलेगी?

द फिफ्टी’ के विजेता की घोषणा कब होगी?

‘The 50’ का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च 2026 को जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर दिखाया जाएगा। ‘द फिफ्टी’ ग्रैंड फिनाले की डेट का ऐलान फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल के लेटेस्ट व्लॉग में दिया था, जिसमें उनके साथ फैसू भी नजर आए। इस रियलिटी कॉम्पिटिशन शो की शुरुआत 1 फरवरी, 2026 को हुई थी। इसमें 50 मशहूर कंटेस्टेंट एक आलीशान एस्टेट के अंदर रणनीतिक चुनौतियों और एलिमिनेशन राउंड में एक-दूसरे से मुकाबला करते हैं। फिनाले एपिसोड की शूटिंग फरवरी की शुरुआत में मुंबई में ही हो गई थी, लेकिन विजेता का नाम 22 मार्च को टेलीकास्ट के दौरान ही आधिकारिक तौर पर बताया जाएगा, ताकि दर्शकों के बीच सस्पेंस बना रहे।

The 50 के टॉप 4 फाइनलिस्ट

इस शो में रणनीति, सोशल गेमप्ले और एलिमिनेशन पर आधारित चुनौतियों का मेल देखने को मिला है। इसमें जीतने वाला कंटेस्टेंट अपने किसी एक फैन को लगभग 50 लाख का नकद इनाम जीतने में मदद करता है। हफ्तों तक चले खतरनाक टास्क, गठबंधनों और एलिमिनेशन के बाद यह मुकाबला अब कुछ चुनिंदा फाइनलिस्ट तक सिमट गया है, जिसके टॉप 4 फाइनलिस्ट शिव ठाकरे, रजत दलाल, फैसल शेख (मिस्टर फैसु) और इमोर्टल काका हैं। अब फाइनल चुनौती में ट्रॉफी के लिए इन 4 धुरंधर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।

सारांश:
रियलिटी शो ‘द फिफ्टी’ का ग्रैंड फिनाले नजदीक है। शो के टॉप 4 फाइनलिस्ट्स का ऐलान कर दिया गया है, जो अब विजेता बनने के लिए अंतिम मुकाबले में उतरेंगे। दर्शकों की उत्सुकता बढ़ रही है कि आखिर कौन बनेगा शो का ट्रॉफी विजेता।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *