17 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : 16 मार्च की रात को पाकिस्तान ने एक बार फिर से अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया है। एयर स्ट्राइक के जरिए अफगानिस्तान के काबुल में पाकिस्तान ने तबाही मचाई है। इस हमले में अफगानिस्तान के लगभग 400 लोगों की जान गई है। इस एयर स्ट्राइक से अफगानिस्तान को काफी नुकसान हुआ। इस बीच पाकिस्तान के इस हमले के बाद अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान समेत कई प्लेयर्स ने अपना दर्द बयां किया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक करके आम लोगों की जान ली है।राशिद खान ने ट्वीट में क्या लिखा?

एयरस्ट्राइक की खबर से राशिद खान दुखी नजर आए। उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया। उन्होंने X पर लिखा कि पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से काबुल में नागरिकों के निधन को लेकर बहुत दुखी हूं। लोगों के घर, स्कूल और अस्पतालों पर जानबूझकर या गलती से हमला करना बहुत ज्यादा गलत है। खासकर रमजान के महीने में इस तरह की हरकत काफी दुख पहुंचा रही है।

अफगानिस्तान के स्पिनर ने आगे लिखा कि ये युद्ध सिर्फ नफरत बढ़ाएगा। मैं UN और मानवाधिकार एजेंसियों से अनुरोध करता हूं कि वो इस मामले की जांच करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं। मैं इस मुश्किल समय में अपने अफगानी लोगों के साथ खड़ा हूं। हम इस दुख के समय से बाहर निकलेंगे और एक देश के रूप में फिर आगे बढ़ेंगे। हम हमेशा से ऐसा करते आए हैं।

मोहम्मद नबी ने भी की पाकिस्तान की आलोचना

पाकिस्तान के इस एयर स्ट्राइक पर राशिद खान के अलावा अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी दुख जताया है। मोहम्मद नबी ने X पर पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि काबुल में आज रात एक अस्पताल में लोगों की उम्मीद मिट गई। इलाज के लिए अस्पताल आए युवकों को पाकिस्तान मिलेट्री ने बम धमाके से मार दिया। मां गेट पर अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं। रमदान की 28वीं रात को उन लोगों की जिंदगी छिन गई।

सारांश:
पाकिस्तान ने काबुल में एयरस्ट्राइक की, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इस घटना पर क्रिकेटर राशिद खान ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि युद्ध से सिर्फ नफरत ही बढ़ेगी। उन्होंने शांति और समझदारी की आवश्यकता पर जोर दिया और हिंसा के खिलाफ चिंता व्यक्त की।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *