Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

17 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : साउथ अफ्रीका की टीम इस वक्त पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला हैमिलटन में खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों ही टीमों को कुछ झटके लगे हैं। न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी पहले ही इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं अब साउथ अफ्रीका को भी एक झटका लगा है। उनका एक बल्लेबाज इस पूरे सीरीज से बाहर हो गया है।

फील्डिंग के दौरान जॉर्डन हरमन को लगी थी चोट

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज जॉर्डन हरमन दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू करते हुए, हरमन को रविवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए पहले T20I के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी, जिसके बाद वह मैच में आगे हिस्सा नहीं ले पाए। स्कैन के बाद पता चला है कि उनकी चोट गंभीर है। साउथ अफ्रीका ने हरमन की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है।

जॉर्डन हरमन ने पहले T20I में किया था डेब्यू

जॉर्डन हरमन की बात करें तो उन्होंने पिछले ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू किया था। हालांकि वहां उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला। उस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 92 रन का टारगेट रखा था। इस टारगेट को अफ्रीकी टीम ने 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। हरमन एक मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, ऐसे में उन्हें पहले टी20 में बैटिंग करने का चांस नहीं मिला।

न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी हो चुके हैं सीरीज से बाहर 

इससे पहले न्यूजीलैंड के भी दो खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। कीवी टीम को पहला झटका ईश सोढ़ी के रूप में लगा। उन्हें ट्रेनिंग के दौरान अंगूठे में चोट लगी और इसी वजह से वह अब इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके बाद मेजबान टीम को दूसरा झटका बेवन जैकब्स के रूप में लगा। जैकब्स पहले T20 मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। उनकी चोट गंभीर है इसी वजह से अब वह इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

सारांश:
न्यूजीलैंड के बाद अब साउथ अफ्रीका को भी बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार खिलाड़ी चोट या अन्य कारणों से T20I सीरीज से बाहर हो गया है। इस स्थिति ने टीम की रणनीति और प्रदर्शन पर असर डाला है, और फैंस के बीच चिंता बढ़ा दी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *