18 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : आपका सोने का तरीका क्या है, क्या आप राइट साइड सोते हैं, या कमर और पेट के बल सोते हैं। आपकी पोज़ीशन स्टार फिश होती है या फीटल होती है। हालांकि सोते वक्त ध्यान नहीं रहता कि आप किस करवट सो रहे हैं, सीधे सो रहे हैं या उल्टे सो रहे हैं। ज़्यादातर लोग तो जैसे नींद आ जाए वैसे सो जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए ये जानना जरूरी है कि करेक्ट स्लीप पोज़ीशन  क्या है। इसकी वजह है गलत पॉश्चर में सोना और उससे होने वाले नुकसान जैसे दायीं करवट सोने से दिल में जलन, कब्ज़-एसिडिटी की दिक्कत होती है। वहीं पेट के बल सोने से स्पाइन अलाइंमेट बिगड़ जाता है। कमर के बल सीधे लेटना भी स्लीप एप्निया की वजह बन सकता है। ग्रेविटी टंग को नीचे खींचती है जिससे सांस नली ब्लॉक होने से खर्राटे और स्लीप एप्ननिया की शिकायत हो जाती है। ऐसे स्टारफिश पोज़ीशन में सोने वालों के बाजू रातभर सिर से उपर रहते हैं, जिससे नर्व कंप्रेशन और कंधों में अकड़न-जकड़न हो सकती है। इसके अलावा फीटल पोज़ीशन में सोना तो एंग्ज़ाइटी, स्ट्रेस बढ़ा देता हैं।कम सोना खतरे की घंटी

देश में 70 करोड़ से ज़्यादा लोग सेहत के लिए ज़रूरी 6 घंटे की नींद भी नहीं ले पाते। नींद का गणित ऐसा बिगड़ा है कि 23% लोग 4-5 घंटे ही सोते हैं और सिर्फ 8% ही 8-10 घंटे की नींद ले पाते हैं। यकीनन इन 8 घंटों में छोटे बच्चों की तादाद ज़्यादा होगी, क्योंकि वही हैं जो उस उम्र में बेफिक्री से सोते हैं। लेकिन जो लोग साउंड स्लीप नहीं लेते हैं वो जान लें कि नींद शरीर और दिमाग दोनों के लिए ज़रूरी है। कम नींद से मेमॉरी, डिसीज़न मेकिंग, इमोशनल बैलेंस पर तो असर होता ही है साथ ही बीपी-हार्ट डिजीज़, मेटाबॉलिक डिसऑर्डर की वजह भी बनती है। 

नींद के लिए रामदेव के उपाय

आपको बता दें कि नींद की कमी से अमेरिका जैसी 6 बड़ी इकॉनोमी को 680 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, क्योंकि स्लीप डिसऑर्डर से लोगों की प्रोडक्टिविटी घटी और कंपनियो को घाटा सहना पड़ा। अपने देश पर ये बोझ ना पड़े, लोग अच्छी सुकून भरी नींद लें, उसके लिए जरूरी है कि आप रोजाना व्यायाम करें। व्यायाम करने से अच्छी और गहरी नींद आती है। आइये स्वामी रामदेव से जानते हैं नींद के लिए क्या उपाय करें?

अच्छी नींद कैसे आए?

  • ताजा खाना ही खाएं
  • तले-भुने खाने से परहेज करें
  • 5-6 लीटर पानी पीएं
  • रोजाना वर्क आउट करें

परफेक्ट पाचन के लिए पंचामृत 

जीरा, धनिया, सौंफ, मेथी और अजवाइन को एक-एक चम्मच लें। सारी चीजों को मिट्टी /कांच के गिलास में डालें और रात में पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इस पानी को पीएं। आपको लगातार 11 दिन इस पानी को पीने से पाचन अच्छा होगा और नींद की समस्या दूर होने लगेगी।

इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं?

  • आधा घंटा धूप में बैठें
  • विटामिन-सी वाले फल खाएं
  • हरी सब्जियां खाएं
  • रात में हल्दी दूध लें
  • आधा घंटा योग करें

पैन्क्रियाज रहेगा हेल्दी 

  • वर्कआउट करें
  • वजन कंट्रोल करें
  • स्मोकिंग ना करें
  • खूब पानी पीएं
  • जंकफूड से बचें
  • ज्यादा पेनकिलर ना लें

हार्ट को मजबूत करने के नेचुरल उपाय

2 ग्राम अर्जुन की छाल, 2 ग्राम दालचीनी, 5 तुलसी के पत्ते लें। इन सारी चीजों को उबालकर काढ़ा बना लें और इसे रोज पीएं। इससे दिल की सेहत में सुधार आएगा।

दूर करें हाइपरटेंशन 

जंक फूड ना खाएं

खूब पानी पीएं 

सारांश:
गलत पॉश्चर में सोने से दिल में जलन, मांसपेशियों में खिंचाव और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। सही सोने की पोजीशन अपनाने से नींद बेहतर होती है, पाचन और ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, और शरीर की समग्र सेहत में सुधार आता है

स्ट्रेस, टेंशन कम लें

खाना समय से खाएं

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *