Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 23 सितंबर 2026 (भारत बाणी ब्यूरो) : इस बात में कोई दोराय नहीं हैं कि रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए एक्टर्स में से एक हैं। हाल ही में उन्हें उनके 25 साल की मेहनत का फल भी मिला। बीते दिन गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’के पास नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (National Film Awards) आयोजित किया गया, जहां से रणदीप हुड्डा(Randeep Hooda) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख उनके चाहने वाले भी काफी इमोशनल हो गए हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के लिए 25 साल के लंबे फिल्मी सफर के बाद एक बेहद खास और भावुक पल आया। रणदीप हुड्डा ने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। अवॉर्ड मिलने के बाद वह भावुक नजर आए और उन्होंने अपनी पत्नी लिन लैशराम और पिता को गले लगाकर अपनी खुशी साझा की।

रणदीप हुड्डा की इस भावुक प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अवॉर्ड जीतने की खुशी और परिवार के साथ उनका भावुक पल देखने को मिल रहा है। रणदीप की इस उपलब्धि को लेकर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *