Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

06 जून पटियाला: पंजाब में गत रात आए तूफान के कारण जहां बड़ा नुक्सान हुआ है, वहीं इस तूफान ने पटियाला के एक पत्रकार की जान ले ली। मृतक पत्रकार की पहचान अविनाश कंबोज के रूप में हुई है। अविनाश काम्बोज कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं निभा रहा था। 

कल रात भी वह भारी बारिश और तूफ़ान से बचने के लिए घर से निकला था। इसी बीच तेज हवा के कारण बिजली का खंभा उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अविनाश 3 बच्चों का पिता था।

अविनाश घर में अकेले कमाने वाला था। इस घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।अविनाश के निधन से पत्रकार समुदाय में शोक की लहर है। बता दें कि पंजाब में बीती रात तेज तूफान आया और बारिश भी हुई, जिससे लोगों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *