Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

06 जून लुधियाना : सूआ रोड पर इकट्ठे बैठे दोस्तों में 3 दोस्तों ने मिलकर चौथे दोस्त की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर डाली। मृतक विकास (25) बाड़ेवाल का रहने वाला था। शव देखकर राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी जिसके बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना बुधवार सुबह की है। मृतक विकास देर रात अपने 3 दोस्तों के साथ ही था, मगर किसी बात को लेकर उनमें लड़ाई-झगड़ा हो गया था। इसके बाद तीनों ने तेजधार हथियारों से वार कर विकास की हत्या कर डाली।

आरोपियों ने विकास के शरीर पर कई वार किए थे जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह पुलिस को पता चला तो थाना सराभा नगर के अंतर्गत आती चौकी रघुनाथ एन्क्लेव की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस को अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हुआ कि उक्त दोस्तों में कौन सी बात हुई थी जिसके बाद तीनों आरोपियों ने विकास की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या का कारण पता चल पाएगा।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *