Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

7जून(लुधियाना): पंजाब में बुधवार को दिन में भीषण गर्मी रही लेकिन रात में हुई बारिश सुकून दे गई। बठिंडा और चंडीगढ़ में लू चली। पठानकोट में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पंजाब के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कई जगह हल्की बौछार हो सकती है।

तेज आंधी चलने से कई इलाकों में बिजली सप्लाई रही ठप

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। पंजाब के जालंधर, लुधियाना, फाजिल्का, बरनाला, रूपनगर सहित अन्य जिलों में शाम को तेज आंधी चली। इससे बिजली सप्लाई भी बंद हो गई।

फिरोजपुर में आंधी से बिजली की तारों पर पेड़ गिर गया। इससे कई बिजली के खंभे टूट गए और कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद हो गई। नवांशहर और जालंधर में रात को तेज वर्षा हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *