Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

12जून(मोहाली): पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के मौके मुख्यमंत्री भगवंत मान पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर सहित गुरुद्वारा ने गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में नतमस्तक हुए  और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के बारे में बोलते हुए कहा कि पिछले चुनाव की तुलना में इन चुनावों को देखें तो पिछली बार मैं अकेला था और 7.50 फीसदी वोट पड़े थे।

इस बार 3 सांसद हैं और वोटिंग प्रतिशत 26.30 है, जबकि कांग्रेस 40% से घटकर 26% पर आ गई है और बीजेपी का सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि बाकी वह समीक्षा कर रहे हैं और उम्मीद हमेशा ऊंची रखनी चाहिए क्योंकि दुनिया उम्मीद पर बनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में मालिक जनता होती है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता बहुत लंबा था, जिसके कारण सभी विकास कार्य रुके हुए थे और उन्होंने अगले ही दिन अधिकारियों की बैठक बुलाई और रुके हुए कार्यों को शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किसी भी स्तर पर विकास कार्यों को नहीं रोका जाएगा।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *