Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

12जून: जौ एक ऐसा अनाज है, जो फाइबर, आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह तासीर में ठंडा होता है, जिसके कारण इसकी राबड़ी गर्मियों में बनने वाली एक शानदार डिश है। लू से बचाव के लिए आप भी जौ का सेवन कई तरीके से करते होंगे, लेकिन आज हम आपको इसकी राबड़ी बनाने का सबसे बढ़िया तरीका बताने जा रहे हैं, जो हीट स्ट्रोक से तो बचाती ही है, साथ ही दिनभर शरीर को भी एनर्जी से भरपूर रखती है।

जौ की राबड़ी बनाने के लिए सामग्री

  • जौ का आटा- एक कप
  • गेहूं का आटा- एक कप
  • छाछ- 2 गिलास
  • नमक- स्वादानुसार

जौ की राबड़ी बनाने की विधि

  • जौ की राबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले जौ का आटा लें और इसे एक बर्तन में छान लें।
  • इसके बाद इसमें गेहूं का आटा और छाछ डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब गैस पर एक मोटे तले की कढ़ाई चढ़ाएं और इसमें यह घोल डाल दें।
  • इस घोल को मीडियम फ्लेम पर तब तक पकाएं, जब तक इसमें उबाल न आ जाए।
  • ध्यान रहे, कि इसे पकाते हुए लगातार चलाते रहना जरूरी है ताकि इसमें गांठ न पड़ने पाए।
  • जब इसमें उबाल आ जाए, तो गैस ऑफ कर दें। बस तैयार है जौ की राबड़ी। इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *