Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

21जून: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और ये खबर पक्की हो गई है। सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी करने वाले हैं। इससे पहले तक दावा किया जा रहा था कि सोनाक्षी का परिवार उनके इस फैसले से खुश नहीं है। लेकिन, अब पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने इन सभी खबरों को गलत ठहरा दिया है। एक तरफ जहां शत्रुघ्न सिन्हा पहले ही ये साफ कर चुके हैं कि उन्हें सोनाक्षी और जहीर की शादी से कोई समस्या नहीं हैं और वह अपनी बेटी की शादी में जरूर शामिल होंगे। वहीं हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ होने वाले समधी साहब इकबाल रतनसी के घर पहुंचे, जिसके साथ इन दावों पर भी फुल स्टॉप लग गया कि वह सोनाक्षी-जहीर की शादी से खुश नहीं हैं। यहां उन्होंने अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ खूब पोज दिए। इस दौरान दोनों आपस में बात करते हुए हंसते नजर आ रहे हैं। 

होने वाले समधी के घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा

सेलिब्रिटी पैपराजो विरल भयानी ने शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिग्गज अभिनेता अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल और समधी साहब इकबाल रतनसी के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर भी इस पर भर-भरकर रिएक्शन दे रहे हैं, क्योंकि अभी तक ऐसी कई मीडिया रिपोर्ट्स आईं जिनमें दावा किया जा रहा था कि सोनाक्षी के माता-पिता शत्रु्घ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा और भाई लव सिन्हा उनकी और जहीर की शादी से खुश नहीं हैं।

पत्नी पूनम सिन्हा के साथ समधी के घर पहुंचे शॉटगन

बीती रात ही शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ होने वाले इकबाल रतनसी के घर पहुंचे थे, जहां पैप्स ने उन्हें कैमरे में कैद किया। पैप्स ने इस दौरान शत्रुघ्न और उनकी पत्नी पूनम से पोज देने के लिए कहा। पैप्स की बात सुनकर जहां पूनम इग्नोर करके आगे बढ़ गई, वहीं शत्रुघ्न रुके  और होने वाले दामाद और समधी साहब के साथ पोज दिए। वीडियो पर कई यूजर रिएक्शन दे रहे हैं। जहां एक तरफ कुछ यूजर सिन्हा परिवार को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो पॉजिटिव रिएक्शन के साथ होने वाले दूल्हा-दुल्हन को बधाई दे रहे हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *