Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

21जून(ऑकलैंड): अमेरिका में गोलबारी की घटनाएं आम हैं। अब कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में हुई फायरिंग की घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि जूनटीन्थ के मौके पर जश्न के दौरान गोलीबारी की यह घटना हुई है। पुलिस के मुताबिक जश्न में 5000 से अधिक लोग उपस्थित थे। जानकारी के मुताबिक बृहस्तिवार रात करीब सवा आठ बजे बेलेव्यू और ग्रैंड एवेन्यू में “मोटरसाइकिलों और वाहनों” से जुड़ा एक अन्य कार्यक्रम हुआ। पुलिस ने बताया कि सड़क के किनारे कुछ लोगों के बच झगड़ा शुरू हो गया जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई। 

15 लोग हुए घायल 

ऑकलैंड पुलिस विभाग के अधिकारी पॉल चैंबर्स ने कहा, “झगड़े के दौरान गोलीबारी की गई।” पुलिस ने बताया कि 15 लोग गोली लगने से घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। चैंबर्स ने बताया कि जब अधिकारी भीड़ को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे थे, तो कई लोगों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया।

जारी है जांच 

ऑकलैंड पुलिस विभाग के मुताबिक, एक अधिकारी पर हमला करने के आरोप में कम से कम एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह नहीं बताया कि कितने अधिकारियों पर हमला किया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। जूनटीन्थ अमेरिका में दासता के प्रभावी अंत की याद में एक सार्वजनिक अवकाश है, इस दिन कई आयोजन किए जाते हैं। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *