Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

27 जून(पंजाब): पंजाब के लोगों को गुरुवार सुबह  भीषण गर्मी से राहत मिली। बुधवार शाम से ही बादलों ने दस्तक दे दी थी और दिन चढ़ते-चढ़ते काले बादल बरसने लगे। अगली सुबह करीब साढ़े चार बजे जालंधर में हुई तेज बारिश से महानगर का तापमान भी थोड़ा गिर गया।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली में अगले 4 दिनों के लिए आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ अब हिमाचल प्रदेश और आसपास के इलाकों में औसत समुद्र तल से 5.8 कि.मी. ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। इसके चलते उत्तर भारत में पड़ते पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित विभिन्न राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *