Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

3 जुलाई:

आमिर खान की बेटी आयरा खान अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कभी वो अपने बयानों को लेकर तो कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर। एक बार फिर आयरा खान अपने एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई है, जिसमें वो अपनी दादी संग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। दादी-पोती की ये तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। वहीं इन तस्वीरों में आमिर की मां जीनत हुसैन साड़ी में बेहद ही कमाल की लग रही हैं। PauseUnmute

आयरा ने दादी संग शेयर की तस्वीर

दरअसल,आयरा खान ने दादी संग जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो उनके बर्थडे के दौरान की हैं। बीते महीने 13 जून को आमिर खान ने अपनी मां जीनत का 90 वां बर्थडे बेहद ही धूम-धाम से मनाया था, जिसकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी। इस बर्थडे में जूही चावला ने भी शिरकत की थी। जूहीं ने भी फंक्शन की इनसाइड फोटो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें वह आमिर खान और उनकी बहन के साथ कैमरे के लिए पोज देती हुई नजर आई थीं। वहीं अब हाल ही में आयरा खान ने अपनी दादी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो दादी संग पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

90 की उम्र में भी गजब दिखीं जीनत हुसैन

आयरा खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वो ऑफ व्हाइट साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने गले में हैवी नेकपीस भी पहना हुआ है। खुले हुए बालों के साथ लाइट और ग्लॉसी मेकअप किए आयरा इस तस्वीर में काफी खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि उनकी खूबसूरती उनकी दादी के आगे फीकी पड़ गई है। आखिर हो भी क्यों ने 90 की उम्र में जीनत हुसैन इतनी कमाल जो लग रही हैं। तस्वीरों में जीनत हैवी ज्वैलरी के साथ व्हाइट कलर की सीक्विन साड़ी पहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उनके लुक को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। इस उम्र में भी उनके चेहरे पर गजब का ग्लो नजर आ रहा है। अब आइरा की उनकी दादी संग ये तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग आमिर की मां की खूबसूरती की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *