Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

4 जुलाई: करण जौहर की प्रोडक्शन वेंचर ‘बैड न्यूज’ का पहला गाना ‘तौबा तौबा’ हाल ही में इंटरनेट पर रिलीज़ हुआ। इस गाने में नजर आए विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी ने अपने डांस नंबर से स्टेज पर धमाल मचा दिया। सोशल मीडिया पर ये गाना छा चुका है। इस बीच, हाल ही में ‘तौबा तौबा’ ने सुपरस्टार ऋतिक रोशन का भी ध्यान अपनी ओर खींचा लिया और वह विक्की कौशल का धमाकेदार डांस देख खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। वहीं अब विक्की ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। विक्की कौशल की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने धूम मचा दी है। सोशल मीडिया पर ‘बैड न्यूज’ का गाना तौबा तौबा ट्रेंड कर रहा है।

विक्की कौशल के डांस के दीवाने हुए ऋतिक रोशन 

बुधवार (3 जुलाई) को ऋतिक रोशन ने गाने ‘तौबा तौबा’ पर विक्की कौशल के डांस की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी डांस रील पर कमेंट करते हुए तारीफ की है। ऋतिक ने कमेंटमें लिखा, ‘बहुत बढ़िया यार, डांस स्टाइल बहुत बढ़िया है।’ इसके बाद विक्की कौशल का रिएक्शन देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर लोगों को ‘तौबा तौबा’ पर विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी का डांस बहुत पसंद आ रहा है।

जाह्नवी कपूर ने की विक्की कौशल की तारीफ

ऋतिक रोशन के तारीफ करने के बाद विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कमेंट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा, ‘और आज है मेरी खास गुड नाइट है… जीवन सफल।’ ऋतिक रोशन के अलावा, जाह्नवी कपूर ने भी तौबा तौबा में विक्की कौशल के डांस परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए लिखा, ‘कमाल कर दिया।’

बैड न्यूज फिल्म की रिलीज

‘तौबा तौबा’ को पंजाबी गायक करण औजला ने गाया है। इससे पहले, विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर करण औजला के साथ गाने ‘तौबा तौबा’ की एक झलक शेयर की थी। क्लिप में विक्की और करण दोनों ही इस गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में एमी विर्क, तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म ‘बैड न्यूज’, 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *