Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

महानगर में जहां भीषण गर्मी अपने तेवर दिखा रही है तो वहीं जालंधर के सिविल अस्पताल में भी गर्मी का आलम इस तरह है कि लोगों को अपनी सुविधा के लिए खुद ही सोचना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में बिजली गुल होने से जच्चा-बच्चा वार्ड में हाहाकार मच गई। लगातार 3 घंटे बिजली न आने से छोटे-छोटे मासूम व परिजन बेहाल हो गए। यह मंजर वहां मौजूद लोगों ने अपन कैमरे में कैद कर लिया  जिसने सिविल अस्पताल की पोल खोल कर रख दी है। 

बता दें कि जच्चा-बच्चा वार्ड में बच्चों के साथ पहुंचे परिजन अपने मरीज को गर्मी से राहत लेने के लिए घर से पंखे लेकर अस्पताल पहुंच गए। जब मरीजों से इस बारे बात करनी चाही तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। वहीं इस बावत डॉक्टरों से पूछना चाहा तो उन्होंने भी किनारा कर लिया।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *