Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 22 अगस्त 2024 :  कंगना रनौत इन दिनों फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से फिल्म रिलीज से पहले मुश्किलों में घिरती जा रही है. ट्रेलर देखने के बाद बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने फिल्म को लेकर विरोध किया है और
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) से इसकी समीक्षा करने आह्वान किया है. फिल्म के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने चिंता व्यक्त की कि सिख समुदाय को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए.

कंगना रनौत की नई फिल्म ‘इमरजेंसी’ अगले महीने 6 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन इसके रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर पंजाब में विवाद शुरू हो गया है. फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा और शिरोमणि अकाली दल के नेता के वरिष्ठ नेता करनैल सिंह पीर मोहम्मद के बाद बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी फिल्म में सिखों की भूमिका को गलत दिखाने को लेकर विरोध किया है.

गलत चित्रण के बावजूद कैसे दी मंजूरी?
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने भी फिल्म पर सिखों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उन्होंने फिल्म सेंसरशिप में दोहरे मानकों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि एक फिल्म ‘पंजाब ’95’ की रिलीज को 85 कट्स के बावजूद मंजूरी नहीं दी गई थी, जबकि ‘इमरजेंसी’ को इसके कथित गलत चित्रण के बावजूद तेजी से मंजूरी दे दी गई.

आपातकाल के दौरान किया संघर्ष
‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है. ट्रेलर में एक सिख चरित्र विवादास्पद संवाद बोल रहा है, जिस पर पंजाब में विरोध हो रहा है. फिल्म में सिखों की भूमिका पर हरसिमरत ने भी बयान दिया. उन्होंने अमृतसर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘मैंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन अगर किसी पार्टी ने आपातकाल के दौरान सबसे बड़ा संघर्ष किया, तो वह शिरोमणि अकाली दल था. उन्होंने कहा कि दिवंगत प्रकाश सिंह बादल आंदोलन का नेतृत्व करने वाले और अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार होने वाले पहले व्यक्ति थे’.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *