Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 22 अगस्त 2024 : ग्लैमरस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कुछ दिनों पहले बाथरूम वीडियो लीक की वजह से चर्चा में थीं. उनके इस वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन वो उनकी फिल्म का एक प्रमोशन स्टंट था. अब उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वह अपनी किसी फोटो या वीडियो की वजह से नहीं बल्कि अपनी हेल्थ की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हाल ही में उर्वशी ने एक ऐसा वीडियो साझा किया जिसे देख उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है.

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके हाथ पर खून लगा है और वह मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगाए बैठी हुई हैं. उर्वशी बाथरोब पहने मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा कर मैगजीन पढ़ती दिख रही हैं. ये वीडियो शेयर करते हुए वह कैप्शन में लिखती हैं, ‘मेरे लिए प्रार्थना करो’.

इस पोस्ट के वायरल होते ही उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं कि वह कैसी हैं और क्या हुआ है? फैंस एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर चिंता जता रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने उर्वशी को ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ा है. लोग उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कह रहे हैं कि जरा सी चोट लगते ही अस्पताल पहुंच गईं. वहीं कुछ लोगों ने इसे भी उर्वशी का कोई पब्लिसिटी स्टंट बताया है.

फैंस ने किया ट्रोल
एक यूजर उर्वशी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखते हैं, ‘पहली भारतीय महिला जो उंगली कटने से हॉस्पिटल में भर्ती हो गई’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बार बार बेवकूफ नहीं बनती पब्लिक मैडम’. एक्ट्रेस को लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि, अब इस वीडियो की सच्चाई क्या है अभी तक मालूम नहीं चला है.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *