मुंबई 09 सितम्बर 2024 . सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल शादी के बाद से ही चर्चा में हैं. सोनाक्षी ने ने गणपति जी की आरती करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद से उन्‍हें ट्रोल किया जा रहा है. सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर भगवान गणेश की आरती करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में अभिनेत्री को नीले रंग की ड्र्रेस में देखा जा सकता है. वहीं, जहीर हल्के नीले और वाइट कॉम्बिनेशन में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जब कोई कपल सच्चे मन से एक-दूसरे की मान्यताओं का सम्मान करता है, तो प्यार सम्मान के रूप में बढ़ता है, शादी के बाद हमारा पहला गणपति पूजन.”

इस पोस्‍ट के बाद लोगों ने उन्‍हें धर्म को लेकर जमकर ट्रोल किया. एक यूजर ने लिखा, “क्या वह मस्जिद में जाकर प्रार्थना करेंगी? वह केवल मूर्तियों की पूजा करना चाहती हैं, लेकिन अल्लाह की नहीं.” दूसरे ने कहा, “यह कैसा मुसलमान हुआ. मैं आपसे पूरी तरह सहमत हू क्योंकि आप मुसलमान हैं, आपको केवल अल्लाह को मानना चहिए.”

जहीर इकबाल को खूब किया गया ट्रोल

एक अन्य नाराज यूजर ने कहा, “अरे जहीर भाई क्या कर रहे हो, ईमान का ख्याल है भी कि नहीं, या सब खत्म हो गया है.” एक ने कहा, “बस यही देखना रह गया था.” एक ने कहा, “वह मुस्लिम है, उसके लिए शर्म की बात है.” एक ने सोनाक्षी से सवाल किया, “देखते हैं, आप कितनी नमाज पढ़ती हैं.”

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्में

बता दें, 23 जून को सोनाक्षी ने जहीर के साथ परिवार और करीबी दोस्त की मौजूदगी में शादी की थी. इंटर रिलिजन शादी के बाद से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है. सोनाक्षी को पिछली बार रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ ‘ककुड़ा’ में देखा गया था. अब वह कुश सिन्हा निर्देशित “निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस” में नजर आएंगी. इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर जैसे नामों के साथ अभिनय करती नजर आएंगी.


Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *