09 सितम्बर 2024 : हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, तनाव में रहना, कम नींद लेना, ठीक से खाना नहीं खाना डायबिटीज के लक्षणों को बढ़ा सकती है. इसलिए डायबिटीज रोगियो के लिए जरूरी है कि वह रोज पर्याप्त नींद लें. दरअसर, नींद पूरी न होने से इंसुलिन सेंसिटिविटी पर गलत प्रभाव पड़ सकता है. 

कैफीन का सेवन: डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है. इसलिए यदि आप रात में सोने से पहले कैफीनयुक्त चीजों लेते हैं तो तुरंत बंद कर दें. ऐसा करने से आपकी नींद टूट सकती है. ऐसे में सोने से पहले चाय, कॉफी, चॉकलेट या फिर शराब का सेवन न करें. 

फिजिकल एक्टिविटी करें: डायबिटीज के पैसेंट रात में सोने से पहले हल्का व्यायाम या अन्य फिजिकल एक्टीविटी जरूर करें. ऐसा करने से आपको स्ट्रेस फ्री रहने में मदद मिलेगी. साथ ही नींद भी अच्छी आएगी. इसलिए एक्सपर्ट खाने के बाद थोड़ी देर टहलने की सलाह देते हैं. 

पर्याप्त नींद लें: हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार डायबिटीज रोगियों को नींद लेने में कोताही नहीं करनी चाहिए. आप जितनी अच्छी नींद लेंगे शुगर लेवल को मेंटेन रखने में आपको उतनी अधिक मदद मिलेगी. डायबिटीज रोगियों को हर दिन 6-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है. 

स्नैक्स खाने से बचें: डायबिटीज होने पर मरीज को बार बार भूख लगती है. रात में यह समस्या और भी बढ़ जाती है. ऐसे में अधिकांश लोग अपने रूम में जंक फूड्स, चिप्स, स्वीट्स और नमकीन रखते हैं और सोने से पहले इनका सेवन करते हैं. ये सभी फूड्स आपका वजन बढ़ाते हैं और इससे ब्लड शुगर भी बढ़ता है

हल्का भोजन करें: अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो आपको इस बात का विशेषतौर पर ध्यान रखना है कि रात के समय हल्का भोजन करें. रात में हैवी चीजें खाने से बचे इसके साथ ही यह भी कोशिश करें कि भोजन जल्दी कर लें. रात में देर से भोजन करने पर पाचन पर बुरा असर पड़ता है. 

इलेक्ट्रानिक गैजेट्स से दूरी: रात में बेड पर जाते समय कई लोग घंटो मोबाइल, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ समय बिताते हैं जिससे नींद प्रभावित होती है. इसलि आपको अपने रूटीन का यह नियम तय करना होगा कि सोने से एक घंटे पहले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूरी बना लें.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *