Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 10 सितम्बर 2024 : श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी के विवाह पर्व को लेकर आज बटाला में जितनी भी शराब और मांस की दुकानें हैं,  10 सितंबर यानि आज सभी बंद रहेंगी। उक्त फैसला  डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर द्वारा पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक में लिया गया था। 

इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए थे,जिसमें एसजीपीसी के कर्मचारियों द्वारा ट्रैक्टरों पर बड़ा म्यूजिक सिस्टम लगाने या बड़े मोटरसाइकिलों पर हुल्ड़बाजी करने वाले नौजवानों पर नकेल कसने की बात कही। 

 बटाला में भी 10 तारीख को छुट्टी रहेगी। डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर ने कहा कि इस दिन बाहर से आने वाले लोगों या स्थानीय संगत को कोई परेशानी न हो इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *