Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 17 अक्टूबर 2024 :  पंजाब सरकार ने श्री गुरु रामदास साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 19 अक्टूबर को अमृतसर जिले में छुट्टी की घोषणा की है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। अगले दिन यानी 20 अक्टूबर को रविवार होने के कारण राज्य भर के स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे।

इस संबंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्री गुरु रामदास साहिब के गुरुपर्व के उत्सव को ध्यान में रखते हुए 19 अक्टूबर, शनिवार को अमृतसर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई है। बता दें कि श्री रामदासजी सिखों के चौथे गुरु थे। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *