Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर ईशान किशन को चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली इंडिया ए टीम में जगह दी है. लंबे समय बाद इस खिलाड़ी की नेशनल टीम में वापसी हुई है. सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. टीम चयन से पहले रणजी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए कप्तानी कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने 145 रन की पारी खेली.

रणजी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले महाराष्ट्र के गायकवाड़ को इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है. इंडिया ए की टीम मैके और मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो फर्स्टक्लास मैच खेलेगी. पर्थ में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आगाज से पहले सीनियर इंडिया टीम के खिलाफ तीन दिवसीय ‘इंट्रा-स्क्वाड’ मैच में हिस्सा लेगी.

गायकवाड़ के अलावा टीम में अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन जैसे अन्य सलामी बल्लेबाज भी शामिल हैं. भारत को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अपने टेस्ट टीम में एक रिजर्व सलामी बल्लेबाज की आवश्यकता होगी. किशन को इस साल की शुरुआत में बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधों से हटा दिया गया था.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए टीम:

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप कप्तान), साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, बाबा इंद्रजीत, ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), मुकेश कुमार, खलील अहमद, यश दयाल, नवदीप सैनी, मानव सुथार, तनुश कोटियन।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *