Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

27 नवंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो )-बांग्लादेश में इस्कॉन प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी पर बांग्लादेश सरकार की आलोचना हो रही है। इस्कॉन ने इस कदम की निंदा करते हुए सरकार से एक समरस समाज बनाने की अपील की है, जहां सभी धर्मों के लोग शांति से रह सकें। साथ ही, इस्कॉन ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की चिंता जताई और सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, चिन्मय कृष्ण दास और अन्य सनातनियों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की।

इस्कॉन ने बांग्लादेश को अपना जन्मस्थान बताते हुए सरकार से न्याय की उम्मीद जताई और देश में धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करने की अपील की। भारत सरकार ने भी इस गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई, और बांग्लादेश सरकार से हिंदू नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। बांग्लादेश सरकार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे अपना आंतरिक मामला बताया और कहा कि भारत की टिप्पणियां दोनों देशों के रिश्तों को प्रभावित कर सकती हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *