Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली27 नवंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो )-भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल प्रधानमंत्री XI के खिलाफ 30 नवंबर से मनुका ओवल, कैनबरा में खेले जाने वाले दो दिवसीय पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच से बाहर हो गए हैं। गिल को सीरीज शुरू होने से पहले अभ्यास के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी, जिसके कारण वह पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट से भी बाहर थे। भारत ने यह मुकाबला 295 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी।

एडिलेड टेस्ट में खेलना अनिश्चित
भारतीय टीम 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेलेगी। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि शुभमन गिल तब तक फिट हो जाएंगे, लेकिन उनके खेलने का अंतिम फैसला मैच से पहले लिया जाएगा। अगर गिल फिट नहीं होते हैं, तो केएल राहुल तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल के साथ रोहित शर्मा ओपनिंग करेंगे। कप्तान रोहित हाल ही में टीम से जुड़े हैं, क्योंकि वह दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया देर से पहुंचे थे।

भारतीय टीम का स्क्वाड:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, सरफराज खान, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा, अभिमन्यु ईश्वरन।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *