Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

Kolkata News (भारत बानी ब्यूरो ) : कोलकाता के शालीमार स्‍टेशन पर रविवार को जो हुआ, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए. दरअसल, एक युवक स्‍टेशन पर खड़ा था. उसके पास बैग था. जीआरपी को देखते ही यह युवक कुछ असहज नजर आया. यही वजह है कि पुलिस टीम ने युवक से पूछताछ शुरू की. यह शख्‍स खुद को एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बताने लगा. हालांकि पूछे जाने पर वो यह नहीं बता सका कि उसे कहां जाना है और वो कहां से आया है. यही वजह है कि पुलिस ने उसकी तलाशी ली. जांच के दौरान उसके बैग से करीब 18 लाख रुपये कैश बरामद हुए.

इस शख्‍स की पहचान विनय कुमार के रूप में हुई. वो खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताकर पुलिस के सामने रौब जमाने कुमार हावड़ा के पीके बनर्जी रोड इलाके का रहने वाला है. वह पटना शालीमार दुरंतो ट्रेन से यात्रा करने के बाद हावड़ा शालीमार स्टेशन पहुंचा था. जीआरपी सूत्रों के मुताबिक उसके पास से पटना दुरंतो एक्सप्रेस का टिकट मिला है. जीआरपी टीम ने उससे पूछा कि तुम्‍हारे पास मौजूद बैग में क्‍या है. इसपर इस शख्‍स ने ताव देते हुए कहा कि बैग देखोगे मेरा.

ओवर-स्‍मार्ट बन रहा था शख्‍स
बातचीत के तरीके से पुलिस को यह शख्‍स ओवर स्‍मार्ट बनने की कोशिश करने वाला लगा. पहले मुंह छुपाना, फिर बड़े कॉन्फिडेंस के साथ बात करना और खुद को सीए बताने के कारण पुलिस को उसपर शक और भी ज्‍यादा बढ़ गया. यही वजह है कि जीआरपी की टीम ने युवक से बैग मांग ही लिया. यह देख विनय की हवा-हवाई उड़ गई. जांच के दौरान अंदर 17 करोड़ 94 लाख कैश बरामद हुआ.

GRP ने कर दी बोलती बंद
मामले की गंभीरता को देखते हुए शख्‍स से कैश का सोर्स पूछा गया, लेकिन वो कोई सीधा जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया. आला अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया. युवक से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह युवक सीए है भी या नहीं. औपचारिक तौर पर उसे अरेस्‍ट कर आगे की तफ्तीश की जा रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *