Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

Poisonous Gas Leak (भारत बानी ब्यूरो ) : आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक बार फिर जहरीली गैस का रिसाव हो गया. यह हादसा अनकापल्ली जिले में जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी में बनी एक निजी फार्मा कंपनी में हुआ. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, जहरीली गैस के संपर्क में आने के बाद दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बता दें कि इसी जिले के अच्युतपुरम की केमिकल कंपनी में साल 2022 में जहरीली गैस का रिसाव होने से 50 महिलाओं की हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा था. तब कथित तौर पर ब्रैंडिक्स के परिसर में गैस रिसाव हुआ था. करीब 50 लोगों को अस्‍पताल में भर्ती करवाना पड़ा था. कई लोगों को पुलिस ने घटनास्थल से बाहर निकाला था.

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि परवाड़ा में कंपनी के प्रॉडक्शन ब्लॉक में ये गड़बड़ हुई. जिले के पुलिस अधीक्षक तुहिन सिन्हा ने बताया कि ‘गैस के संपर्क में आने से दो असिस्टेंट बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इस वक्त दोनों का इलाज जारी है मगर एक व्यक्ति की हालत गंभीर है जबकि दूसरा व्यक्ति खतरे से बाहर है.

इन दोनों कर्मियों का विशाखापत्तनम के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा है. एसपी ने बताया कि खतरनाक और हानिकारक गैसों को हटाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ‘स्क्रबर’ में ही किन्हीं रसायनों को यहां से वहां करते समय गैस रिसाव हुआ. सिन्हा ने कहा कि मामले की जांच जारी है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *