Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर 24 दिसंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो ) पंजाब भर में ड्राइविंग लाइसैंस बनाने को लेकर कार्यरत ऑटोमेटेड ड्राइविंग टैस्ट सैंटर पूरी तरह से बंद रखे गए, जिस कारण केवल जालंधर में ही ऑनलाइन अप्वाइंटमैंट लेकर लाइसैंस बनवाने को लेकर सैंटर पर पहुंचे आवेदकों को काम बंद रहने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गत दन सैंटर के मेन गेट को आवेदकों के लिए पूरी तरह से बंद रखा और आर.टी.ओ. बलबीर राज सिंह के निर्देशों पर गेट पर एक नोटिस चस्पा दिया गया, जिसमें आवेदकों को सूचित किया गया कि पंजाब सरकार और माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों अनुसार स्मार्ट चिप कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के उपरांत ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा नई कंपनी एम टेक को चार्ज सौंप दिया गया है। आर.टी.ओ. ने बताया कि कर्मचारियों की आई.डी. न बने होने के कारण लाइसैंस बनाने के काम को 24 दिसम्बर तक बंद रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार और स्मार्ट चिप कंपनी के मध्य हुआ एग्रीमेंट की समय अवधि पिछले समय के खत्म हो चुकी थी। परंतु स्मार्ट चिप ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद माननीय हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी और विगत वीरवार को हाई कोर्ट ने एक आदेश जारी करते हुए स्मार्ट चिप कंपनी के एग्रीमैंट को रद्द करने और एम टैक को सारा कामकाज ट्रांसफर करने के लिए निर्देश जारी किए थे, जिसके उपरांत पंजाब सरकार ने तुरंत सारा काम एम टैक के हवाले कर दिया है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *