Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

Devendra Fadnavis Cabinet 25 दिसंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो ) : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐसा हम नहीं, बल्कि वहां चल रही राजनीतिक बयानबाजियां चीख-चीख कर ये बातें कह रही हैं. दरअसल, काफी जद्दोजगह के बाद देवेंद्र फडणवीस सहयोगी दलों के बीच विभागों का बंटवारा कर पाए हैं. लेकिन ऐसा लगता है कि इस बंटवारे से शिवसेना संतुष्ट नहीं है. वह शुरू से गृह विभाग पर अपना दावा रही थी. खुद एकनाथ शिंदे गृह विभाग से कमतर पर तैयार नहीं थे.

दरअसल, राज्य में महायुति भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटी है. सत्ता बंटवारे को लेकर कई दिनों से चल रहे विवाद के बीच यह चर्चा है कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है. रुके हुए कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों ने भी कार्यभार संभाल लिया है. वहीं दूसरी ओर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद ने सीधे गृह मंत्रालय पर लेटर बम फोड़ दिया है. मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के अधीन विभाग पर लगे आरोपों से चर्चा छिड़ गई है. बगावत में एकनाथ शिंदे का साथ देने वाले मावल सांसद श्रीरंग बार्ने ने सीधे तौर पर राज्य के गृह विभाग पर निशाना साधा है. सांसद बारणे ने गंभीर आरोप लगाया कि पिंपरी चिंचवड़ पुलिस बकाया वसूली कर रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *